LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' देखने के लिए बढ़ा इंतजार, निर्माताओं ने बताया देरी का कारण
'पेड्‌डी' की रिलीज फिर से टली

राम चरण की 'पेड्‌डी' देखने के लिए बढ़ा इंतजार, निर्माताओं ने बताया देरी का कारण

Apr 15, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेड्‌डी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी। फिर इसे आगे खिसकाते हुए 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। अब इसकी रिलीज में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि इसे जून तक के लिए स्थगित किया गया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक जानकारी दी। हालांकि, 'पेड्‌डी' की नई तारीख का तय होना बाकी है।

कारण

इस कारण जून तक स्थगिग हुई 'पेड्‌डी'

निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा, 'सबसे पहले, हमारे गानों और झलकियों को शानदार प्रतिक्रिया देने के लिए धन्यवाद। 'पेड्‌डी' के लिए आपका प्यार और उत्साह देखकर हम खुश हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है, सिर्फ गए गाना फिल्माना बाकी है। हमने फिल्म की एडिटिंग देखी है और परिणाम से संतुष्ट हैं। हमें लगता है कि हमारे तकनीशियनों और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए थोड़ा और समय देना जरूरी है। आपको सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना हमारा कर्तव्य है।'

रिलीज

जून तक के लिए स्थगित हुई रिलीज तारीख

आगे लिखा, 'इसलिए, हमने फिल्म की रिलीज को जून तक स्थगित करने का फैसला लिया है। सटीक तारीख का ऐलान जल्द होगा। आपके लगातार सहयोग और धैर्य के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए सचमुच मायने रखता है।' बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, 'पेड्‌डी' में राम एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके गाने 'चिकरी चिकरी' को 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दूसरे गाने 'राय राय रा रा' को भी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement