LOADING...
राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' की रिलीज में फिर लगेगा ब्रेक? सामने आई ये बड़ी वजह
फिल्म 'पेड्‌डी' की रिलीज टलने की संभावना

राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' की रिलीज में फिर लगेगा ब्रेक? सामने आई ये बड़ी वजह

Mar 30, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्‌डी' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें 'पेड्‌डी पहलवान' बने अभिनेता ने अपने दमदार और प्रभावशाली लुक से फैंस को उत्साहित कर दिया है। लोग बेसब्री से फिल्म की रिलीज तारीख का इंतजार कर रहे हैं तो 30 अप्रैल है, लेकिन ताजा अपडेट फैंस का दिल तोड़ सकता है। ऐसी चर्चा है कि 'पेड्‌डी' तय तारीख से फिर आगे बढ़ जाएगी।

देरी

'पेड्‌डी' की रिलीज में देरी की संभावना

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज में फिर से देरी हो सकती है। दरअसल, पहले इसे मार्च, 2026 में रिलीज किया जाना था। बाद में तारीख को खिसकाते हुए 30 अप्रैल कर दिया गया। सैकनिल्क के मुताबिक, अब निर्माता फिल्म की रिलीज को मई, 2026 तक के लिए स्थगित कर सकते हैं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और री-शूटिंग के जरूरी हिस्से अभी बाकी हैं। साथ ही, आयशा खान पर फिल्माया जाने वाला डांस नंबर भी बाकी है।

एडवांस बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग भी रोकी गई

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अमेरिका में होने वाले 'पेड्‌डी' के अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग को भी फिलहाल के लिए रोका गया है। निर्माता तय रिलीज तारीख पर फिल्म रिलीज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज टलने की इन संभावाओं पर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। अगर रिलीज टलती है, तो धनुष की फिल्म 'कारा' को फायदा मिल जाएगा जो 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

Advertisement