LOADING...
राम चरण की ये फिल्म ऑस्कर वाली 'RRR' को भी दे चुकी मात, रेटिंग में नंबर-1
राम चरण की ये फिल्म 'RRR' पर भी पड़ी भारी

राम चरण की ये फिल्म ऑस्कर वाली 'RRR' को भी दे चुकी मात, रेटिंग में नंबर-1

Mar 27, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण को वैसे तो दुनिया 'RRR' के वीर योद्धा के रूप में जानती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेटिंग के मामले में उनकी एक ऐसी फिल्म है, जिसने ऑस्कर विजेता 'RRR' को भी पछाड़ दिया। इस फिल्म ने न केवल जबरदस्त कमाई की, बल्कि ये इंटरनेट मूवी डाटाबेस (IMDb) पर उनके करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बनकर उभरी। राम चरण 41 साल के हो गए हैं। आइए उनकी इस फिल्म के बारे में जानें।

फिल्म

IMDb पर 'RRR' से आगे है 'रंगस्थलम'

जहां एक तरफ 7.8 रेटिंग वाली 'RRR' को दुनियाभर में सराहा गया, वहीं IMDb पर राम चरण की फिल्म 'रंगस्थलम' को सबसे ज्यादा 8.2 रेटिंग दी गई है, जो साबित करती है कि कहानी और अभिनय के मामले में ये राम चरण के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म की कहानी 'रंगस्थलम' नाम के एक गांव पर आधारित है। फिल्म में राम चरण ने 'चिट्टी बाबू' का किरदार निभाया है, जो एक बेहद मस्तमौला इंसान है।

किरदार

'चिट्टी बाबू' की मासूमियत ने जीते दिल

फिल्म में राम चरण के किरदार चिट्टी बाबू को सुनाई नहीं देता है, लेकिन कमाल की बात ये है कि वो अपनी इस शारीरिक कमजोरी को कभी अपने जीवन की रुकावट नहीं बनने देता। राम चरण ने जिस मासूमियत और ताकत के साथ इस किरदार को जिया है, वो आपको उनका दीवाना बना देगा। इस फिल्म के जादूगर निर्देशक 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' वाले सुकुमार हैं, जिन्हें जटिल कहानियों को सरलता से परदे पर उतारने के लिए जाना जाता है।

Advertisement

कारोबार

बजट 60 करोड़, कमाई 200 करोड़ के पार

'रंगस्थलम' की कमाई के आंकड़े ये साबित करते हैं कि एक अच्छी कहानी और दमदार अभिनय बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकता है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियभर में 216 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि फिल्म का बजट महज 60 करोड़ रुपये था। ये बाहुबली' सीरीज के बाद तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी थी। उधर फिल्म ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

Advertisement

पेड्‌डी

राम चरण की पैन-इंडिया धमाकेदार वापसी 'पेड्डी' के साथ

राम चरण अब 'पेड्डी' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मेगा स्टार के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और सत्या जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं। ये एक पैन-इंडिया फिल्म है जो 30 अप्रैल, 2026 को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलम में संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है।

Advertisement