Page Loader
राम चरण के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए उनके आलीशान घर की कीमत
राम चरण के पास है करोड़ों की संपत्ति (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alwaysramcharan)

राम चरण के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए उनके आलीशान घर की कीमत

Mar 27, 2024
11:35 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का नाम उन अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार साउथ के अलावा हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी रहता है। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। 27 मार्च को राम चरण अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

संपत्ति

एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेते हैं अभिनेता 

राम चरण को हैदराबाद के सबसे रईस लोगों की सूची में शामिल किया जाता है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे लगभग 1,370 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। एक अभिनेता और निर्माता के रूप में उनकी आय का अधिकांश हिस्सा फिल्मों से आता है। वह सालाना 30 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई करते हैं। राम चरण एक फिल्म के लिए 15-17 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अभिनेता कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं।

राम चरण

राम चरण के पास हैं ये गाड़ियां

राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स के प्राइम लोकेशन पर स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह बंगला 25,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। राम चरण को एक्टिंग के अलावा महंगी गाड़ियों से भी प्यार है। उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज मेबैक GLS-600, ऑडी मार्टिन वी 8 वैंटेज, रोल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और फेरारी पोर्टोफिनो के अलावा अन्य शामिल हैं।