Page Loader
राम चरण ने 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट से मिलाया हाथ, बातचीत जारी  
निखिल नागेश भट और राम चरण ने मिलाया हाथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alwaysramcharan)

राम चरण ने 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट से मिलाया हाथ, बातचीत जारी  

Feb 11, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

अभिनेता राम चरण पिछली बार कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को तो सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में राम चरण एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजदूगी दर्ज कराएंगे। अब राम चरण ने अपनी अगली फिल्म के लिए 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट से हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट

राम चरण से संपर्क कर रहे निखिल

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट एक पौराणिक महाकाव्य फिल्म लेकर आ रहे हैं। राम चरण को वह अपनी फिल्म के हीरो बनाना चाहते हैं। निखिल अपनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए राम चरण से लगातार संपर्क भी कर रहे हैं। दोनों के बीच पिछले 6 महीने से कई मुलाकातें भी हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि राम चरण ने भी पौराणिक महाकाव्य में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

फिल्में

राम चरण के पास हैं ये फिल्में 

काम के मोर्चे पर बात करें तो राम चरण इन दिनों फिल्म 'RC16' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इस फिल्म के निर्देशन की कमान बुच्ची बाबू ने संभाली है। इसके अलावा राम चरण के पास 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके सुकुमार की अगली फिल्म भी है, जिसके शीर्षक का ऐलान होना बाकी है। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हो सकती है।