Loading...
राम चरण की अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर, बताया सर्जरी के बाद का हाल
राम चरण को हाथ में लगी थी चोट

राम चरण की अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर, बताया सर्जरी के बाद का हाल

Jul 29, 2026
10:27 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण के हाथ की सर्जरी के बाद अस्पताल से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर देखा गया और उनके साथ में डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। दरअसल, अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान अभिनेता के हाथ में चोट लग गई थी। उस वक्त उन्होंने प्रमोशन और प्रचार संबंधी कामों के चलते सर्जरी को टाल दिया था। हालांकि, अब राम चरण इलाज कराने के बाद स्वस्थ्य हो रहे हैं।

सलाह

राम चरण को 8 हफ्ते करना होगा आराम

अभिनेता के फैन क्लब द्वारा उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें उन्हें कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में सर्जरी से उबरते हुए देखा जा सकता है।

वह अस्पताल के बिस्तर पर डॉक्टरों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर उनके फैंस ने राहत की सांस ली।

फैन क्लब ने पोस्ट के साथ #GetWellSoonRamCharan हैशटैग का इस्तेमाल किया और बताया कि अभिनेता को 8 हफ्ते तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

ADVERTISEMENT

कारण

इस वजह से चोटिल हुए थे राम चरण

खबरों के मुताबिक, 'पेड्डी' में अभिनेता पहलवानी का एक दृश्य शूट कर रहे थे। इस दौरान उनके दाहिने हाथ की कलाई में चोट लग गई थी।

चोट के बावजूद, उन्होंने इलाज कराने के बजाय फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लेना बेहतर समझा।

बाद में, डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि भविष्य में किसी भी समस्या से बचने के लिए ऑपरेशन कराना बेहतर होगा।

काम पर वापस लौटने के बाद वह निर्देशक सुकुमार के साथ फिल्म 'RC17' की शूटिंग शुरू करेंगे।

ADVERTISEMENT