LOADING...
राम चरण ने पापा बनते ही उठाया फिल्म डांसर्स के बीमा का खर्च, दिए 50 लाख
राम चरण ने दान किए 50 लाख (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@upasanakaminenikonidela)

राम चरण ने पापा बनते ही उठाया फिल्म डांसर्स के बीमा का खर्च, दिए 50 लाख

Feb 01, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार राम चरण के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। पिता बनने की खुशी के इस मौके पर राम चरण ने एक नेक काम किया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के डांसर्स की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। ये पैसा डांसर्स के स्वास्थ्य बीमा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि जरूरत के समय उन्हें और उनके परिवार को इलाज में मदद मिल सके।

फैसला

राम चरण की बड़ी दरियादिली

अपनी निजी खुशी को यादगार बनाते हुए राम चरण ने फिल्म डांसर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य बीमा का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। वो इस नेक काम के लिए लगभग 50 लाख रुपये दान करेंगे। अक्सर फिल्मों में डांसर्स को काफी मेहनत और शारीरिक जोखिम वाले काम करने पड़ते हैं। इलाज के बढ़ते खर्चों के बीच ये बीमा उन्हें और उनके परिवारों को बड़ी सुरक्षा प्रदान करेगा।

खुशी

कोनिडेला परिवार में दोगुना जश्न

राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दादा बनने की खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि मां (उपासना) और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिरंजीवी ने इस पल को 'दिव्य आशीर्वाद' बताते हुए प्रशंसकों की दुआओं और प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राम-उपासना साल 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे। अब साल 2026 में जुड़वा बच्चों के आने से कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल है।

Advertisement