राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को कह दिया 'फुटबॉलर', वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत मांगी माफी
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार राम चरण भोपाल में आयोजित 'पेड्डी' इवेंट के दौरान एक बड़ी चूक कर बैठे, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, इवेंट में बातचीत के दौरान अभिनेता की जुबान फिसल गई और उन्होंने भारतीय स्टार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को 'फुटबॉलर' कह दिया। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ और लोगों ने इस पर ध्यान दिया, राम चरण ने तुरंत अपनी इस गलती के लिए शालीनता से माफी मांग ली।
गलतियां
राम चरण से भोपाल में हुईं 2 बड़ी चूक
भोपाल में फिल्म 'पेड्डी' के भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण से 2 बड़ी चूक हो गईं। पहले तो उन्होंने भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गलती से एक फुटबॉलर कह दिया, जिससे वहां मौजूद फैंस पूरी तरह हैरान रह गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने भोपाल की जनता को संबोधित करते हुए गलती से उन्हें 'बिहार' के लोग कह दिया। इन दो लगातार गलतियों की वजह से अब सोशल मीडिया पर मीम्स देखने को मिल रहे हैं।
जल्दबाजी
जल्दबाजी में बुमराह को फुटबॉलर कह बैठे अभिनेता
फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर राम चरण, एआर रहमान और जाह्नवी कपूर के साथ मंच पर मौजूद थे। इवेंट के एक सेगमेंट में राम चरण से भारत के बड़े क्रिकेटर्स को कुछ शब्दों में बयां करने को कहा गया, लेकिन 'रैपिड-फायर' राउंड में वे जल्दबाजी कर बैठे। जैसे ही जसप्रीत बुमराह का नाम आया, राम चरण की जुबान फिसल गई और उन्होंने क्रिकेट और फुटबॉल में फर्क भूलकर बुमराह को फुटबॉलर कह दिया।
दीवानगी
"बुमराह जी, आप फुटबॉल को इतना आगे ले जा रहे हैं..."
मंच पर बातचीत के दौरान राम चरण ने उत्साह में कह दिया, "जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतनी ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। लव यू, सर।" राम चरण की इस बड़ी चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब फिरकी ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'वाह कितनी प्रेरणादायी स्पीच है। आपको भी सलाम राम चरण जी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए राम चरण का वीडियो
Truly inspiring speech by Ram Charan, the politician about Bumrah the footballer.😂 pic.twitter.com/20qQr1U8TL
— Krishna Anand (@KrishnaAnand_) May 24, 2026
माफी
भीड़ और जोश में हो गई इंसानी भूल?
हालांकि, अभिनेता को जल्द ही अपनी इस गलती का अहसास हो गया और उन्होंने एक्स पर अपने ट्वीट में हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'उफ्फ... सच में मैं कभी-कभlर नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से दिल से माफी मांगता हूं—इवेंट के उत्साह और इतनी भीड़ के बीच यह एक स्वाभाविक इंसानी भूल थी। मैं आपका दिल से सम्मान करता हूँ और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं।'
ट्विटर पोस्ट
राम चरण ने मांगी माफी
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up - it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
सराहना
अभिनेता ने यूं की बुमराह की तारीफ
राम चरण ने बुमराह के लिए आगे लिखा, 'जब आप लगातार दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।' बता दें कि जब बातचीत के दौरान गलती से राम चरण ने भोपाल के लोगों को 'बिहार' के लोग कहकर संबोधित कर दिया था तो उनकी इस गलती के तुरंत बाद होस्ट (एंकर) ने बीच में टोककर उनकी इस गलती को सुधार दिया था।