राम चरण और एआर रहमान ने भरी उड़ान, 'पेड्डी' का 'हेलोहेलो' भोपाल में मचाएगा धमाल
राम चरण और एआर रहमान अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' के नए गाने 'हेलोहेलो' के लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल रवाना हुए हैं। उन्होंने एक प्राइवेट जेट में साथ की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसका कैप्शन था, 'भोपाल हम आ रहे हैं।' उनके फैंस उन्हें एक साथ देखकर काफी उत्साहित दिखे। बता दें, इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' 4 जून को होगी रिलीज
'पेड्डी' के 'हेलोहेलो' गाने के टीजर में राम चरण के साथ श्रुति हासन नजर आ रही हैं। इसमें जाह्नवी की भी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। रहमान के संगीत से सजे इस एल्बम से पहले ही 'चिकरी चिकरी' और 'रै रै रा रा' जैसे गाने आ चुके हैं। 'पड्डी' में राम चरण देश का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों में अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखेंगे। 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।