LOADING...
आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार बोलीं- खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं
आमिर खान की शादी और उम्र पर बोलीं राखी गुलजार

आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार बोलीं- खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं

Jun 07, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और ट्रोलिंग देखने को मिल रही है। ट्रोलर्स का मानना है कि आमिर गौरी पर भी टिकने वाले नहीं और बहुत जल्द वो चौथी शादी का ऐलान करेंगे। इस बीच बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार आमिर के समर्थन में उतर आई हैं। राखी ने शादी के लिए उम्र के बंधन को पूरी तरह खारिज करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सराहना

राखी गुलजार ने की आमिर की तारीफ

वैराइटी इंडिया से बातचीत में राखी ने कहा कि भले ही वो फिल्म इंडस्ट्री की खबरों से दूर रहती हैं और उन्होंने आमिर के साथ काम नहीं किया है, लेकिन वो आमिर को एक बेहद ईमानदार इंसान मानती हैं। राखी ने विशेष रूप से इस बात की तारीफ की कि आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) के साथ शादी के बाद भी अपनी दोस्ती को जिस तरह बनाए रखा है, वो काबिले-तारीफ है।

सवाल

80 में रॉबर्ट डी नीरो पिता बने तो आमिर की शादी गलत क्यों?

आमिर की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच राखी उनके समर्थन में खड़ी नजर आईं। उन्होंने उम्र के अंतर को पूरी तरह खारिज करते हुए हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण दिया, जो 80 साल से ज्यादा की उम्र में पिता बने। राखी ने कहा कि शादी में खुशी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। जब उन्होंने गुलजार साहब से शादी की थी, तब उनकी उम्र भी लगभग 40 वर्ष थी।

Advertisement

पुष्टि

अपनी शादी पर मोहर लगा चुके आमिर

आमिर ने पिछले दिनों कहा था, "शादी की खबर बिल्कुल सच है और ये 5 जुलाई को होने जा रही है। अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।" आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर मुंबई में मीडिया के सामने गौरी को सबसे मिलवाया था और साथ ही बताया था कि वे दोनों एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं।

Advertisement

परिचयआइरा खान

7 साल के बेटे की मां हैं गौरी

'आमिर खान प्रोडक्शंस' से जुड़ी रहीं गौरी का अपनी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा है, जिसका नाम क्विन है। उधर आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके 2 बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। आमिर और किरण ने साल 2021 में अलग होने की घोषणा की थी।

Advertisement