राकेश रोशन की प्रॉपर्टी ने मचाया तहलका, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपये
निर्देशक राकेश रोशन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपनी दो कार्यालय इकाइयों को बीइंगू स्टूडियोज को 7.3 लाख प्रति माह पर 3 साल के लिए पट्टे पर दिया है।
9 सितंबर, 2026 को रजिस्टर हुए इस सौदे में कॉमर्स सेंटर की 5,574 स्क्वायर फीट जगह शामिल है।
रोशन परिवार ने मुंबई में कई कार्यालय खरीदे
इस समझौते में 2 पार्किंग स्पॉट शामिल हैं, साथ ही 10.95 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी रखी गई है। इसमें हर साल 5% किराया बढ़ेगा, जिससे तीसरे साल तक यह 8.04 लाख प्रति माह हो जाएगा।
रोशन परिवार हाल के दिनों में रियल एस्टेट के कारोबार में काफी सक्रिय रहा है। ऋतिक रोशन, राकेश की HRX डिगीटेक LLP और प्रमिला रोशन की फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर पिछले साल 28 करोड़ में 10 कार्यालय खरीदे थे।
इस जनवरी में राकेश ने पुणे में 15 करोड़ की जमीन भी बेची थी। इसके अलावा, परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मुंबई में कई और संपत्तियां खरीदी हैं।