Loading...
तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव काम पर लौटे, शुरू की ये फिल्म
राजपाल यादव काम पर लौटे

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव काम पर लौटे, शुरू की ये फिल्म

Feb 23, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही वह अपने काम पर वापस लौट चुके हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता की टीम ने दी। राजपाल ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा, चर्चा है कि वह 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं।

शूटिंग

मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं राजपाल यादव

न्यूज 18 के मुताबिक, राजपाल इस वक्त मुंबई में हैं, और यहां आने के तुरंत बाद उन्होंने 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है।

दरअसल, तिहाड़ जेल से रिहाई के अगले ही दिन वह अपने घर शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए थे।

अभिनेता ने बताया था कि उनकी भतीजी की शादी है जिसके लिए उन्होंने कोर्ट में जामानत की अर्जी दी थी।

उधर शादी समारोह से राजपाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म में राजपाल समेत 30 से ज्यादा सितारे

अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी स्टारकास्ट को लेकर खूब चर्चा बटोर चुकी है।

इसमें 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे जिनमें सुनील शेट्‌टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल और परेश रावल समेत कई सितारे हैं।

इस फिल्म को 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी के तौर पर पेश किया गया है, जिसके निर्देशन की कमान अहमद खान ने संभाली है।

फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ADVERTISEMENT