राजकुमार राव की 'श्रीकांत' सांकेतिक भाषा में रिलीज हुई, निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने यूं जताई खुशी
क्या है खबर?
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को इस साल 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
35 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
राजकुमार ने फिल्म में दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला बन अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अब 'श्रीकांत' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन इस बार यह फिल्म भारतीय सांकेतिक भाषा में आई है।
श्रीकांत
नेटफ्लिक्स पर मौजूद है यह फिल्म
'श्रीकांत' के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो साझा किया है।
उन्होंने लिखा, 'यह हमें बहुत खुशी देता है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्रालय के सचिव श्री राजेश अग्रवाल जी को दिल से धन्यवाद। श्रीकांत को सभी तक पहुंचाने के लिए।'
'श्रीकांत' में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Rajkummar Rao’s Srikanth releases in Indian sign language pic.twitter.com/9V9nSts337
— Diksha Sharma (@DikshaS89544134) August 22, 2024