LOADING...
'प्रहार' टीजर: 'उज्ज्वल निकम' बने राजकुमार राव, कसाब के खिलाफ लड़ने आए कानूनी लड़ाई

'प्रहार' टीजर: 'उज्ज्वल निकम' बने राजकुमार राव, कसाब के खिलाफ लड़ने आए कानूनी लड़ाई

Jun 25, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव अपने करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार लेकर दर्शकों के सामने आ चुके हैं। उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का दमदार टीजर जारी हो गया है। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें अभिनेता को भारत के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आए हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'प्रहार' में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी मौजूद हैं। टीजर के साथ रिलीज तारीख भी आ गई है।

टीजर

कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करते दिखे अभिनेता

टीजर की शुरुआत राजकुमार के किरदार उज्जव निकम से होती है, जो अदालत को 26/11 आतंकवादी हमले की याद दिलाकर अजमल कसाब को फांसी देने की मांग करते हैं। वकील का कोट पहने और मूछ लगाए अभिनेता का लुक अब तक का सबसे अलग और दमदार लगा है। वामिका उनकी पत्नी बनी हैं, जबकि जयदीप अन्य वकील के किरदार में हैं। सिकंदर खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement