LOADING...
राजकुमार हिरानी ने जताई AI फिल्में बनाने की इच्छा, फैंस बोले- ये क्रिएटिविटी के लिए श्राप
राजकुमार हिरानी बनाना चाहते हैं AI फिल्में

राजकुमार हिरानी ने जताई AI फिल्में बनाने की इच्छा, फैंस बोले- ये क्रिएटिविटी के लिए श्राप

Feb 13, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

'3 इडियट्स' और 'डंकी' जैसी फिल्में बना चुके निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फिल्में बनाना चाहते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने हालिया बातचीत में किया। निर्देशक ने बताया कि वह इसे सिनेमा के लिए खतरा नहीं मानते, बल्कि रचनात्मक सहयोगी के तौर पर इसे अपनाना चाहते हैं। उनके हिसाब से AI टूल से दोस्ती कर लेनी चाहिए। हालांकि, राजकुमार का यह बयान लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

बयान

AI के जरिए शॉर्ट फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार हिरानी

वैरायटी इंडिया से बातचीत में हिरानी ने कहा, "मैं कई बार AI से जुड़ी चीजों को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता हूं। मैं एक शॉर्ट AI फिल्म बनाना चाहता हूं...ताे AI असल में महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगा। हमें जल्दी इससे तालमेल बिठा लेना चाहिए।" उन्होंने आगे बताया कि वह 4-5 मिनट की फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि उनके पास कहानी है। अगले कुछ महीने वह लेखन के साथ इसपर भी काम करेंगे। कुछ दिलचस्प जरूर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतिक्रिया

राजकुमार के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

उधर हिरानी के बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या सिनेमा का भविष्य ऐसा होगा, जबकि कुछ का कहना है कि कहानियां सुनाने के लिए AI का इस्तेमाल क्यों हो रहा। एक यूजर ने लिखा, 'AI क्रिएटिविटी के लिए श्राप है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'AI मानव रचनात्मकता और कला की जगह नहीं ले सकता, न उसे लेना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रतिभा का कितना दुखद नुकसान है।'

Advertisement