LOADING...
'3 इडियट्स' के सीक्वल की खबरों पर राजकुमार हिरानी ने कही ये बात, झूम उठेंगे फैंस
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर आई ये बड़ी जानकारी

'3 इडियट्स' के सीक्वल की खबरों पर राजकुमार हिरानी ने कही ये बात, झूम उठेंगे फैंस

Feb 11, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' (2009) का सीक्वल काफी समय से चर्चा में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इसके सीक्वल पर काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म के कलाकारों से स्पष्ट जवाब न मिल पाने के चलते फैंस के बीच भ्रम की स्थिति बनी रही। अब राजकुमार ने खुद '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर साफ-साफ खुलासा कर दिया है। साथ में, 'मुन्ना भाई 3' पर भी जानकारी दी है।

पुष्टि

दोनों फिल्मों के सीक्वल पर काम करेंगे हिरानी

वैरायटी इंडिया से बातचीत में हिरानी ने कहा, "मेरे पास इस समय कुछ विचार हैं। मैं असल में दोनों फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मैं 'मुन्ना भाई' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और साथ ही '3 इडियट्स' के सीक्वल के विचार पर भी काम कर रहा हूं।" उन्होंने आगे बताया, "मुन्ना भाई के लिए मेरे पास एक ख्याल था, जिसे बड़े लेवल पर अंजाम दिया गया है, लेकिन मुझे इसका सही अंत नहीं मिल पाया है।"

बयान

'3 इडियट्स' का बनना तय, लेकिन काम शुरू होना बाकी

निर्देशक ने '3 इडियट्स' के सीक्वल पर कहा, "हाल ही में अचानक, बिना किसी कारण, यह विचार मन में आया। और मुझे नहीं पता कि यह बात इतनी फैल कैसे गई। क्योंकि यह अभी तक बना नहीं है, लेकिन हमने कहा कि हम इसपर काम करेंगे।" उन्होंने बताया कि उनके पास 3-4 स्क्रिप्ट हैं, जिसमें से उन्हें तय करना होगा कि वह किस दिशा में आगे बढ़ें। हिरानी ने आखिरी बार शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' (2023) का निर्देशन किया था।

Advertisement