राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने डेब्यू से किया कमाल, IMDb पर छाए
मनोरंजन
राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी अपनी पहली सीरीज 'प्रितम और पेड्रो' से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
इस शो में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। इसके साथ ही, डिजिटल कंटेंट की दुनिया में वीर का यह पहला कदम है। वीर की ताजी अदाकारी ने बहुत जल्द उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।
वीर को मिला फैंस से ये टैग
अपनी अदाकारी के चलते वीर ने 'प्रितम और पेड्रो' में IMDb की 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज ऑफ द वीक' की सूची में अपनी जगह बना ली है। इस सूची के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया है।
इसी वजह से उन्हें 'नेशन का न्यू क्रश' का टैग भी दिया गया है और उनकी इस तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अब हर किसी को उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार है।