राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का पोस्टर जारी, कब-कहां होगी रिलीज?
क्या है खबर?
दिग्गज फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ऐलान कर दिया गया है। पोस्टर के साथ में इसकी रिलीज तारीख, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सितारों से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि सीरीज में हिरानी ने अपने बेटे, वीर हिरानी पर दांव लगाया है, जो अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं।
रिलीज
जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी ये सीरीज
'प्रीतम एंड पेड्रो' एक साइबर-क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जो अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के बीच टकराव और सौहार्दपूर्ण संबंध पर आधारित होगी। इसमें अरशद वारसी और मोना सिंह भी अहम किरदार में शामिल होंगे। पोस्टर में अरशद को पुलिस के किरदार में दिखाया गया है और उनके साथ वीर शर्ट-पैंट और टाई लगाए दिख रहे हैं। दोनों एक ATM मशीन पर हाथ रखे खड़े हैं, जिसकी स्क्रीन पर रिलीज तारीख लिखी है। यह सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Rajkumar Hirani + Hotstar Specials - That’s your cue! #HotstarSpecials #PritamAndPedro - Streaming July 3rd, only on JioHotstar. pic.twitter.com/OtcZb5yptY
— JioHotstar (@JioHotstar) May 19, 2026