क्या आ रही हैं 'मुन्ना भाई 3' और 'पीके 2'? राजकुमार हिरानी ने कर दिया बड़ा खुलासा
निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि 'मुन्ना भाई 3' बनाने का उनका इरादा अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसमें वे बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।
वे फिल्म तभी बनाएंगे, जब उन्हें पटकथा सच में बहुत खास लगेगी। राजकुमार ने बताया कि फिल्म की पटकथा पर काफी वक्त लग रहा है। वे लगातार नए-नए सुझाव पर काम कर रहे हैं, क्योंकि वे किसी भी साधारण पटकथा पर फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं।
उनके पुराने सहयोगी और अभिनेता अरशद वारसी भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी दर्शक इन फिल्मों के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'प्रितम और पेड्रो' जियो हॉटस्टार पर कब होगी रिलीज?
राजकुमार ने 'पीके' की दुनिया में वापसी का भी इशारा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो अक्सर 'पीके 2' बनाने के बारे में सोचते रहते हैं।
इस बीच, अरशद वारसी के साथ उनकी नई फिल्म 'प्रितम और पेड्रो' 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।