रजनीकांत ने 40 साल में पहली बार फैंस के साथ बैठकर देखी अपनी फिल्म, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को चेन्नई के एक सिनेमाघर में पहुंचकर प्रशंसकों को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 40 सालों में यह पहला मौका थाख्ज ब दिग्गज अभिनेता ने थिएटर में आम जनता और फैंस के साथ बैठकर अपनी ही कोई फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर इस यादगार पल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें 'थलाइवा' को अपने बीच पाकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सरप्राइज
चेन्नई के थिएटर में अचानक पहुंचे रजनीकांत
रजनीकांत ने चेन्नई के वेलाचेरी स्थित PVR सिनेमाज पहुंचकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
'थलाइवा' वहां म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ अपनी फिल्म 'जेलर 2' देखने पहुंचे थे।
सन पिक्चर्स ने इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत प्रशंसकों का का अभिवादन करते दिख रहे हैं। किसी प्राइवेट स्क्रीनिंग के बजाय थिएटर में आम जनता के साथ फिल्म देखना इस शाम को बेहद खास बना गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
For the first time in 40 years, Superstar Rajinikanth joins fans to witness #Jailer2 on the big screen!😎🔥#Jailer2 Industry Mega Blockbuster #Jailer2 Rampage in theatres worldwide @rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #MithunChakraborty… pic.twitter.com/1XWCnodqOp
— Sun Pictures (@sunpictures) October 24, 2026
कमाई
'जेलर 2' की 00 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' ने रिलीज के महज 9 दिनों में दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ये थलापति विजय की 'लियो' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
इस ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने रजनीकांत का वीडियो शेयर कर लिखा कि 40 साल में पहली बार 'थलाइवा' ने बड़े पर्दे पर फैंस के साथ फिल्म देखी।