Loading...
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'जेलर 2' ने तोड़ा सलमान खान और प्रभास का रिकॉर्ड
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'जेलर 2' ने तोड़ा सलमान खान और प्रभास का रिकॉर्ड

Oct 24, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। दशहरा और नवरात्रि की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म ने तेजी से 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज के 9वें दिन रजनीकांत की ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-20 फिल्मों में शामिल हो गई।

धमाल

दशहरा के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का कब्जा

'जेलर 2' ने ओपनिंग वीकेंड पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर शानदार शुरुआत की थी।

दशहरा की छुट्टियों में भी रजनीकांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश जारी रखी, जिसके बाद बुधवार और गुरुवार को कमाई में गिरावट देखी गई।

शुक्रवार से दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने भारत में 14.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही 9 दिनों में इसकी कुल घरेलू कमाई 348.85 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

रिकॉर्ड

रजनीकांत की आंधी में उड़े सलमान और प्रभास के रिकॉर्ड

'जेलर 2' को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई दिनों तक विदेशों से कमाई भारत से भी ज्यादा रही।

9 दिनों में फिल्म ने विदेशों से करीब 190 करोड़ रुपये कमाए। इसकी दुनियाभर की कमाई 628 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में 20वें नंबर पर पहुंच गई।

फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' (623 करोड़), 'सालार' (617 करोड़) और 'सैयारा' (578 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।

ADVERTISEMENT