LOADING...
रजनीकांत का आलोचकों को करारा जवाब- बोलूं तो आफत, ना बोलूं तो सवाल
रजनीकांत का अपनी बुराई करने वालों पर पलटवार

रजनीकांत का आलोचकों को करारा जवाब- बोलूं तो आफत, ना बोलूं तो सवाल

Jun 24, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

रजनीकांत ने भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक होने के साथ आने वाली लगातार चौकसी पर बात की है। उन्होंने स्वीकारा कि अब उन्हें किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलने में हिचकिचाहट महसूस होती है, क्योंकि उनके कहे हर शब्द को विवादों में घसीट लिया जाता है। रजनीकांत ने ये बात अपनी आगामी फिल्म 'धर्मन' के टाइटल लॉन्च इवेंट के दौरान कही, जहां उनके साथ मंच पर उनके पुराने दोस्त और दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी मौजूद थे।

खुलासा

सार्वजनिक कार्यक्रमों में बोलने से क्यों डरने लगे हैं रजनीकांत?

प्रेस से बात करते हुए रजनीकांत ने तमिल भाषा में कहा, "जैसे ही कोई कहता है कि वे मुझे बोलने के लिए बुला रहे हैं, मुझे हिचकिचाहट महसूस होने लगती है, क्योंकि जब मैं बोलता हूं तो समस्या खड़ी हो जाती है मेरे लिए भी और दूसरों के लिए भी। लोग किसी न किसी बात का बतंगड़ बनाना शुरू कर देते हैं। अगर मैं नहीं बोलता तो वे पूछते हैं कि मैं बोल क्यों नहीं रहा हूं।"

ूमक

"नापसंद करने वालों को हमारी कोई बात अच्छी नहीं लगेगी"

बातचीत में रजनीकांत आगे बोले, "कुछ लोग कहेंगे कि मुझे बोलना ही नहीं चाहिए था। बहुत समय बाद मुझे ये अहसास हुआ है कि जो लोग हमें नापसंद करते हैं, उन्हें हमारा कुछ भी करना या हमारी कोई भी बात पसंद नहीं आएगी। और ये सोचना बेवकूफी होगी कि जो लोग हमें पसंद करते हैं, वे हमारी हर बात को आंख बंद करके पसंद करेंगे।" इस कार्यक्रम में निर्माताओं ने रजनीकांत की फिल्म के नाम 'धर्मन' का ऐलान किया था।

Advertisement

फिल्म

'धर्मन' के बारे में

रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' से कमल हासन एक निर्माता के रूप में जुड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ इन दोनों सितारों के नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित होने वाली अगली फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करने की भी चर्चा है। 'धर्मन' में रजनीकांत अकेले मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेत्री सिमरन और राशि खन्ना भी इसका हिस्सा होंगी। ये एक कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रजनीकांत एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। जनवरी, 2026 में इस फिल्म की घोषणा हुई थी।

Advertisement

अन्य फिल्म

'जेलर 2' भी लेकर आ रहे रजनीकांत

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। चर्चा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन एक स्पेशल कैमियो कर सकते हैं। फिल्म के इस सीक्वल में रजनीकांत एक बार फिर 'मुथुवेल पांडियन' के अपने ब्लॉकबस्टर किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद शानदार होने वाली है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस जे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु जैसे नाम शामिल हैं। मोहनलाल और शिवा राजकुमार की वापसी की भी उम्मीद है।

Advertisement