LOADING...
कमल हासन की 'धर्मन' में रजनीकांत का खौफनाक अवतार, डॉक्टर के कपड़े और पैरों तले लाश
'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार पोस्टर रिलीज

कमल हासन की 'धर्मन' में रजनीकांत का खौफनाक अवतार, डॉक्टर के कपड़े और पैरों तले लाश

Jun 24, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा के थलाइवर सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। कमल हासन के प्रोडक्शन वाली उनकी बहुप्रतीक्षित 173वीं फिल्म के नाम का ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम 'धर्मन' होगा। निर्माताओं ने फिल्म के नाम के साथ-साथ इसका पहला दमदार पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। रजनीकांत का सदाबहार और कड़क अंदाज देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

ऐलान

फिल्म में खतरनाक डॉक्टर बने रजनीकांत

रजनीकांत और कमल हासन फिर साथ आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'धर्मन' होगा, जिसके प्रोडक्शन का काम कमल संभालेंगे। पोस्टर में रजनीकांत नीले रंग के 'डॉक्टर स्क्रब्स' पहने नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला चाकू है, जिससे खून टपक रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं पोस्टर में रजनीकांत एक ऐसे शख्स पर अपना पैर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement

पोस्टर

खूंखार पोस्टर और 'न्याय की ही जीत होगी' का नारा

निर्माताओं ने इस बेहद हिंसक पोस्टर को तमिल भाषा के एक दमदार कैप्शन के साथ रिलीज किया है, जिसका हिंदी में मतलब होता है, 'न्याय की ही जीत होगी।' रजनीकांत का ये खतरनाक और खूंखार डॉक्टर वाला अवतार देखकर फैंस का मानना है कि ये फिल्म एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर होने वाली है। फिल्म के लॉन्च इवेंट के दौरान निर्देशक अश्वथ मारीमुथु ने कहा कि 'धर्मन' में रजनीकांत डॉक्टर की भूमिका में हैं और ये एक शानदार कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी।

Advertisement

स्टारकास्ट

'धर्मन' में सिमरन-राशि खन्ना की एंट्री

इस फिल्म में सिमरन और राशि खन्ना की एंट्री हो चुकी है। निर्माता जल्द बाकी कलाकारों के नाम का भी ऐलान करेंगे। फिल्म के संगीत का जिम्मा मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को सौंपा गया है। पहले इस फिल्म का निर्देशन सुंदर सी कर रहे थे, लेकिन वो इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। अब इस फिल्म के निर्देशन की कमान अश्वथ मारीमुथु संभाल रहे हैं। साल 2025 में हुई घोषणा के बाद से इसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं।

Advertisement