रजनीकांत ने चेन्नई की सफाईकर्मी पद्मा को किया सम्मानित, किया था ये नेक काम
क्या है खबर?
दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई की सफाईकर्मी पद्मा को सम्मानित किया है। अभिनेता ने यह मुलाकात 3 जनवरी को अपने आवास पर की। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मी द्वारा किए गए नेक काम को सराहा और उनकी ईमानदारी की तारीफ की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बता दें, पद्मा चेन्नई के T- नगर इलाके में सफाई का काम करती हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले सोने के आभूषण से भरा थैला मिला था।
आभार
रजनीकांत ने सफाईकर्मी का आभार जताया, सोने की चेन उपहार में दी
इंडिया टुडे के मुताबिक, रजनीकांत ने सफाईकर्मी पद्मा को उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया। साथ में उन्हें एक सोने की चेन उपहार में दी है। सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में सुपरस्टार को पद्मा और उनके पूरे परिवार से भेंट करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पद्मा को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित करते हुए 1 लाख रुपये का चेक भेंट किया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
In a heartwarming gesture, #SuperstarRajinikanth honours frontline worker #Padma with a gold chain, recognising her as a true good Samaritan. 🌟#ThalaivarNirantharam #ThalaivarForLife @rajinikanth @ash_rajinikanth @soundaryaarajni @ParasRiazAhmed1 @V4umedia_ pic.twitter.com/OzXa1Pn2Sg
— RIAZ K AHMED (@RIAZtheboss) February 3, 2026
वजह
जानिए क्यों चर्चा में आईं सफाईकर्मी पद्मा
चेन्नई की रहने वालीं पद्मा उस वक्त चर्चा में आईं, जब इसी महीने की शुरुआत में उन्हें सफाई के दौरान सड़क पर सोने से भरा एक थैला मिला था। बताया जाता है कि उस थैले में करीब 45 सोने के आभूषण मौजूद थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये में आंकी गई थी। इस थैले को उन्होंने पुलिस की मदद से उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाया था। इस नेक काम के लिए उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया था।