कई निर्देशकों के बाद आखिरकार 'धर्मन' को मिला अपना धुरंधर, रजनीकांत-कमल हासन भी हुए कायल
रजनीकांत ने अपनी 173वीं फिल्म 'धर्मन' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के बनने तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
कई बार फिल्म के निर्देशक बदले गए। पहले के.एस. रविकुमार का नाम सामने आया, फिर सुंदर सी इससे जुड़े, लेकिन उन्हें बीच में ही यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा।
इसके बाद अफगानिस्तान और रूस से जुड़े एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट की कहानी पर बन रही फिल्म का काम भी बीच में ही थम गया था, लेकिन आखिर में अश्वथ मारिमुथु ने फिल्म से जुड़कर अपनी नई सोच और कहानी से रजनीकांत और निर्माता कमल हासन दोनों को प्रभावित किया।
रजनीकांत ने की 'ड्रैगन' की तारीफ
कमल ने मारिमुथु को निर्देशक बनाने के लिए हरी झंडी देने से पहले कहानी सुनने का इंतजार किया।
वहीं, रजनीकांत तो शुरू से ही इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह सहमत थे। उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी फिल्म 'ड्रैगन' बहुत पसंद आई। मुझे उन पर और इस प्रोजेक्ट पर पूरा भरोसा है।'