'फौजी' के सेट पर राजेश शर्मा के साथ क्या हुआ? जानें पूरा मामला
अभिनेता राजेश शर्मा को एक भयानक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब वे ठीक हो रहे हैं।
यह घटना प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी।
शुरुआत में तो उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन देखते ही देखते उन्हें तेज दर्द और बुखार हो गया और उनकी तबियत बहुत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
राजेश की हालत हुई स्थिर
राजेश की दोस्त सुदीपा चटर्जी ने बताया कि वे अब स्थिर हैं और कोलकाता में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सुदीपा के अनुसार, 'वे अब पहले से थोड़े बेहतर हैं और पिछले 2 दिनों में उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है'।
यह घटना फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद हुई थी, जब राजेश क्रू के सदस्यों के साथ घने पेड़-पौधों वाले इलाके में बातचीत कर रहे थे।
इस डरावने अनुभव के बाद, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच करने की गुजारिश की है।