LOADING...
'राजा शिवाजी' के साथ रितेश देशमुख ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां देखें फिल्म
इस OTT पर आई फिल्म 'राजा शिवाजी'

'राजा शिवाजी' के साथ रितेश देशमुख ने OTT पर दी दस्तक, जानिए कहां देखें फिल्म

Jun 26, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' OTT पर आ गई है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जिंदगी पर आधारित यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब हिंदी और मराठी भाषा में OTT पर मौजूद है। फिल्म ने दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया था। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बन चुकी है।

प्रीमियर

इस OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद है 'राजा शिवाजी'

'राजा शिवाजी' का भव्य प्रीमियर आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स पर किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म से रितेश का प्रभावशाली पोस्टर जारी किया है और कैप्शन में लिखा, 'विरोध करने आ रहे हैं राजे।' फिल्म में रितेश ने 'छत्रपति शिवाजी' का किरदार निभाया है। उनकी पत्नी के किरदार में जेनेलिया डिसूजा हैं। अभिषेक बच्चन 'संभाजी शाहजी भोसले' की भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त मुगल सेनापति 'अफजल खान' बने हैं। सलमान खान ने फिल्म में धमाकेदार कैमियो किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement