Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
जुग जुग जियो
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए
मनोरंजन

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Feb 05, 2022, 11:18 am 3 मिनट में पढ़ें
राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स ट्रांसफर किए
राज कुंद्रा ने शिल्पा को 38 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स किए ट्रांसफर

पिछले साल पोर्नोग्राफी केस के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा सलाखों के पीछे थे। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस केस में जमानत मिल चुकी है और वह पत्नी शिल्पा के साथ समय बिता रहे हैं। अब खबर आई है कि राज ने करीब 38 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी शिल्पा के नाम किए हैं। उन्होंने पांच फ्लैट्स शिल्पा के नाम ट्रांसफर कर दिए हैं।

रिपोर्ट
राज और शिल्पा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम के दस्तावेजों के मुताबिक, राज ने अपनी पत्नी शिल्पा को 38.5 करोड़ रुपये की संपत्ति हस्तांतरित की है। स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम के संस्थापक वरुण सिंह की मानें तो जुहू में स्थिति ओशन व्यू नामक एक इमारत में कुल पांच फ्लैट्स राज ने शिल्पा के नाम किए हैं। इस इमारत के बेसमेंट एरिया को भी राज ने शिल्पा के नाम ट्रांसफर किया है। इस संबंध में राज और शिल्पा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रजिशस्ट्रेशन
21 जनवरी को हुआ प्रॉपर्टी का रजिशस्ट्रेशन

राज ने 5,996 वर्ग फुट में फैले स्पेस को शिल्पा के नाम किया है। मुंबई जैसे शहर में यह काफी बड़ा स्पेस है। इस स्पेस में उनका घर भी शामिल है, जिसमें दोनों पति-पत्नी साथ रहते हैं। इसके लिए 1.92 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। इस साल 21 जनवरी को प्रॉपर्टी का रजिशस्ट्रेशन हुआ है। वर्तमान मार्केट रेट के अनुसार यह प्रॉपर्टी ट्रांसफर की गई है, जोकि 65,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

घर
कई कलाकारों ने हाल में खरीदा घर

बॉलीवुड में कई कलाकारों ने हाल में रियल एस्टेट में अपना निवेश किया है। जनवरी में ही अक्षय कुमार ने मुंबई में अपना आलीशान घर खरीदा है। आयुष्मान खुरान भी उन अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने मुंबई में अपना आशियान खरीदा। अभिनेता अजय देवगन ने भी मुंबई के जुहू में 474.4 वर्ग मीटर में फैला एक बंगला खरीदा था। ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, सान्या मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा ने भी नया घर खरीदा था।

वर्कफ्रंट
इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल बाद 'हंगामा 2' के साथ फिल्मों में वापसी की है। ये अलग बात है कि उनकी वापसी फीकी रही। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और मिजान जाफरी भी नजर आए थे। वह अगली बार अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ सब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में दिखाई देंगी। वर्तमान में वह किरण खेर, मनोज मुंतशिर और बादशाह के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

2007 में एक कार्यक्रम में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को सार्वजनिक तौर पर किस किया था। इसके बाद दोनों खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में मुंबई की अदालत ने हाल में शिल्पा को बरी कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
मुंबई
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी
आगामी फिल्में
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
मानसून के दौरान इन पेय का करें सेवन, रहेंगे हाइड्रेट और स्वस्थ
मानसून के दौरान इन पेय का करें सेवन, रहेंगे हाइड्रेट और स्वस्थ लाइफस्टाइल
अमेजन पर धमाकेदार सेल, बेहद सस्ते मिल रहे ये स्मार्टफोन्स
अमेजन पर धमाकेदार सेल, बेहद सस्ते मिल रहे ये स्मार्टफोन्स टेक्नोलॉजी
शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां
शर्लिन चोपड़ा से मल्लिका शेरावत तक, बड़े पर्दे से गायब हो गईं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
करोड़ों में बनी थीं बॉलीवुड की ये फिल्में, पर बॉक्स ऑफिस पर हो गया नुकसान
करोड़ों में बनी थीं बॉलीवुड की ये फिल्में, पर बॉक्स ऑफिस पर हो गया नुकसान मनोरंजन
मुंबई
मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर
मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर लाइफस्टाइल
मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट
मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट देश
कोरोना: महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 1,000 से ज्यादा मामले, मुंबई में मिले सर्वाधिक मरीज
कोरोना: महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 1,000 से ज्यादा मामले, मुंबई में मिले सर्वाधिक मरीज देश
मुंबई: निर्भया कांड जैसे साकीनाका रेप केस में दोषी को सजा-ए-मौत
मुंबई: निर्भया कांड जैसे साकीनाका रेप केस में दोषी को सजा-ए-मौत देश
देश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुए टमाटर के भाव, आलू में भी आया उबाल
देश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुए टमाटर के भाव, आलू में भी आया उबाल देश
और खबरें
राज कुंद्रा
पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार बोले राज कुंद्रा, कहा- मीडिया और परिवार ने दोषी समझ लिया
पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार बोले राज कुंद्रा, कहा- मीडिया और परिवार ने दोषी समझ लिया मनोरंजन
धोखाधड़ी के मामले में FIR होने से हैरान शिल्पा शेट्टी, बोलीं- मुझे बदनाम किया जा रहा
धोखाधड़ी के मामले में FIR होने से हैरान शिल्पा शेट्टी, बोलीं- मुझे बदनाम किया जा रहा मनोरंजन
1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज
1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज मनोरंजन
शिल्पा-राज ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना
शिल्पा-राज ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका मानहानि का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत मनोरंजन
और खबरें
शिल्पा शेट्टी
इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री
इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मनोरंजन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना VFX स्टूडियो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना VFX स्टूडियो मनोरंजन
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी ने अगली फिल्म 'सुखी' का किया ऐलान, शुरू की शूटिंग
शिल्पा शेट्टी ने अगली फिल्म 'सुखी' का किया ऐलान, शुरू की शूटिंग मनोरंजन
मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी
मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी
निठारी किलिंग पर आधारित दिनेश विजान की फिल्म में दिखेंगे विक्रांत मैसी मनोरंजन
'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार मनोरंजन
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान'
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' मनोरंजन
विद्युत की 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट टली, अब 8 जुलाई को आएगी फिल्म
विद्युत की 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट टली, अब 8 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान'
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
'धाकड़' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, बड़े बजट की ये फिल्में हुईं फ्लॉप
'धाकड़' से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तक, बड़े बजट की ये फिल्में हुईं फ्लॉप मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन
क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन मनोरंजन
इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज
इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022