LOADING...
बिटकॉइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिली
बिटकॉइन घोटाला मामले में राज कुंद्रा को जमानत मिली

बिटकॉइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिली

Feb 20, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

बिटकॉइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। मुंबई के स्पेशल PMLA कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दी है, जो कुंद्रा के लिए बड़ी राहत की खबर है। बता दें कि कोर्ट ने पिछले महीने ही उनके खिलाफ समन जारी किया था। उनके अलावा, दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन भेजा गया था। काेर्ट ने यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

मामला

6,606 करोड़ रुपये के बिटकॉइन से जुड़ा मामला

ED ने पिछले साल दिल्ली स्थित वेरिएबलटेक प्राइवेट लिमिटेड (VTPL) से जुड़े 6,606 करोड़ के बिटकॉइन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की थी। मामले में कुंद्रा और कारोबारी राजेश को आरोपियों में नामजद किया गया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए PMLA कोर्ट ने पाया कि आरोपी संख्या 17 (कुंद्रा) और 18 (राजेश) के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए सबूत मिले हैं। कोर्ट ने आगे की कार्यवाही करने के लिए अपनी सहमति जताई थी।

Advertisement

दलील

राज कुंद्रा के वकील ने दी ये दलील

जांच एजेंसी के मुताबिक, अप्रैल, 2024 तक उन्हें 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी कीमत 150.47 करोड़ थी। आरोप था कि कुंद्रा ने बिटकॉइन का निजी इस्तेमाल किया। पिछले महीने कोर्ट से समन मिलने के बाद, व्यवसायी 20 फरवरी को कोर्ट पहुंचे, जहां उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बेल की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मान लिया। वकील ने कहा कि मामले से जुड़े दस्तावेज पहले से जांच एजेंसी के पास थे। कुंद्रा को कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं थी।

Advertisement