Page Loader
राइमा सेन के पिता भरत देव वर्मा का निधन, परिवार में शोक की लहर
राइमा सेन के पिता भरत देव वर्मा का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@raimasen)

राइमा सेन के पिता भरत देव वर्मा का निधन, परिवार में शोक की लहर

Nov 19, 2024
01:26 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का आज यानी 19 नवंबर को कोलकाता में निधन हो गया है। वे अभिनेत्री राइमा सेन और रिया सेन के पिता थे। उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि भरत पिछले लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थे। बीते दिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने अपने कोलकाता स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

भरत

त्रिपुरा के शादी परिवार से ताल्लुक रखते थे भरत

भरत त्रिपुरा के शादी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के बड़ी बहन थीं। भरत की दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं। भरत की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हेंने 1978 में अभिनेत्री मुनमुन सेन से शादी की थी। उनकी दो बेटियां राइमा और रिया हैं। दोनों अभिनेत्री पिछले लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं।

शोक

ममता बनर्जी ने जताया दुख 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'मुनमुन सेन के पति और खुद मेरे बहुत बड़े शुभचिंतक भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं। मैं उसकी यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी। वह वास्तव में मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके बालीगंज स्थित आवास पर पहुंची, जहां उनकी बेटी रिया मौजूद थीं। मुनमुन और राइमा कोलकाता आ रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट