LOADING...
'रेड 2': अजय देवगन की फिल्म को लोगों ने बताया 'पैसा वसूल', रितेश देशमुख भी चमके 
अजय देवगन की फिल्म को लोगों ने बताया 'पैसा वसूल' (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

'रेड 2': अजय देवगन की फिल्म को लोगों ने बताया 'पैसा वसूल', रितेश देशमुख भी चमके 

May 01, 2025
01:24 pm

क्या है खबर?

काफी समय से अजय देवगन फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनकी यह फिल्म आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं दर्शकों ने फिल्म को "फुल पैसा वसूल" बताया है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी लगा दी है। आइए जानते हैं लोगों को यह फिल्म कैसी लगी।

रिव्यू

फिल्म की जान हैं रितेश

हमेशा की तरह अजय की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या फिल्म है यार...पैसा वसूल। अजय देवगन जबरदस्त है।' एक अन्य ने लिखा, 'अभी-अभी 'रेड 2' देखी। कहानी शानदार है। अजय देवगन बनाम रितेश देशमुख। रितेश इस फिल्म की जान हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म। दमदार डायलॉग, इंटेंस सीन... अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं। यह एक धमाकेदार फिल्म साबित होने वाली है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

अदाकारी

बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

एक यूजर लिखते हैं, 'जरूर देखें। यह पहली फिल्म से काफी अलग और रोमांचक है। अजय देवगन का रोल शानदार है और रितेश देशमुख की एक्टिंग लाजवाब है। कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन फिल्म है।' एक ने लिखा, 'ये क्या बना दिया। आग लग गई। बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है। ब्लॉकबस्टर है भाई ये।' फिल्म में अजय के अभिनय से लोग बेहद प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिर छा गए अजय। क्या जबरदस्त एंट्री की बॉस।'

ट्विटर पोस्ट

लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

निर्देशक

आमने-सामने दिखे अजय-रितेश

एक ने लिखा, 'रितेश देशमुख ने दमदार अभिनय किया है, जबकि अजय देवगन ने एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी के रूप में एक बार फिर प्रभावित किया है। फिल्म एक प्रभावशाली छाप छोड़ती है। अगर आपको 'रेड' पसंद आई है तो आप 'रेड 2' की भी सराहना करेंगे।' बता दें कि अजय एक बार फिर भ्रष्टाचार और सत्ता के भूखे नेताओं के खिलाफ जंग लड़ते दिखे हैं। पर्दे बड़े पर अजय का सामना रितेश से हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

फिल्म में चमक रहे रितेश 

रेड 2

'रेड 2' के बारे में जानिए

'रेड 2' में अजय की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है। फिल्म के निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता ने संभाली है, वहीं भूषण कुमार फिल्म के निर्माता हैं। 'रेड 2' साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म जियो हॉटस्ट पर उपलब्ध है।