Loading...
मार्वल के सुपरहीरो को नहीं पहचान पाए राहुल वैद्य, इंटरनेट पर उड़ी खिल्ली तो भड़क गए
राहुल वैद्य ने ट्रोल्स को दिया जवाब

मार्वल के सुपरहीरो को नहीं पहचान पाए राहुल वैद्य, इंटरनेट पर उड़ी खिल्ली तो भड़क गए

Nov 07, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

गायक राहुल वैद्य अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्हें मार्वल कॉमिक्स के मशहूर सुपरहीरो डॉक्टर स्ट्रेंज के बारे में जानकारी नहीं थी। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। ये मामला तब शुरू हुआ, जब राहुल मुंबई में शो 'पति पत्नी और पंगा सीजन 2' के सेट पर लाल केप वाली पोशाक में नजर आए। इसके बाद उन्होंने ट्रोल करने वालों या कहें मार्वल के फैंस को करारा जवाब दिया।

प्रतिक्रिया

"कौन हैं डॉक्टर स्ट्रेंज?"

वायरल वीडियो में पैपराजी ने राहुल के इस लुक की तुलना मार्वल के मशहूर सुपरहीरो 'डॉक्टर स्ट्रेंज' से की, जो अपना लाल रंग का 'क्लोक ऑफ लेविटेशन' (जादुई लबादा) पहनने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि, राहुल ये नाम सुनकर हैरान रह गए और उन्होंने साफ कह दिया कि वो नहीं जानते कि डॉक्टर स्ट्रेंज कौन हैं। उन्होंने कहा- "हिंदी बोलो कुछ।" उनकी ये प्रतिक्रिया सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पलटवार

"मैं हॉलीवुड का हिसाब नहीं रखता"

मार्वल के सुपरहीरो 'डॉक्टर स्ट्रेंज' को न पहचान पाने पर जब राहुल सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए तो उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया।

गायक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्हें ट्रोल्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड के हर सुपरहीरो का हिसाब रखने के बजाय किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, बॉलीवुड और भारतीय संगीत को सुनने और समझने में व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT

दो टूक

20 साल से असली जनता का मनोरंजन कर रहा हूं- राहुल

राहुल ने लिखा, 'भाई, मैं गायक हूं, मार्वल का एनसाइक्लोपीडिया नहीं। मैं पिछले 20 सालों से असली जनता का मनोरंजन कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि किसी काल्पनिक सुपरहीरो को न जानने से मेरे वजूद पर कोई असर पड़ेगा।'

उन्होंने ट्रोल्स से अपनी जिंदगी पर ध्यान देने व खुश रहने की अपील की और कहा कि वो अपनी दुनिया में बेहद खुश हैं और यह जरूरी नहीं कि हर इंसान को हर चीज़ के बारे में पता ही हो।

ADVERTISEMENT