Page Loader
क्या रफ्तार रचा रहे दोबारा शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्री-वेडिंग समारोह का वीडियो
क्या रैपर रफ्तार रचा रहे दोबारा शादी? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@raftaarmusic)

क्या रफ्तार रचा रहे दोबारा शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्री-वेडिंग समारोह का वीडियो

Jan 30, 2025
03:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय रैपर और संगीतकार रफ्तार इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, रफ्तार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कोमल वोहरा से तलाक के करीब 4 साल बाद रफ्तार दोबारा शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथित प्री-वेडिंग समारोह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वेन्यू आदि का विवरण भी दिया गया है।

वीडियो

मनराज जवंदा से शादी करेंगे रफ्तार?

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो कथित रूप से उनके प्री-वेडिंग समारोह के हैं। कहा जा रहा है कि रैपर मनराज जवंदा से शादी रचा रहे हैं। हालांकि, शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि किसी की तरफ से नहीं हुई है। एक वीडियो में रफ्तार और मनराज अपने समारोह में डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि रफ्तार ने 2016 में कोमल से शादी की थी। हालांकि, 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो