LOADING...
रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से रचाई दूसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर 
रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी (तस्वीर: एक्स/@paneeerShwarma)

रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से रचाई दूसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर 

Jan 31, 2025
09:45 am

क्या है खबर?

इन दिनों रैपर रफ्तार अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने कोमल वोहरा से तलाक के 5 साल बाद दूसरी शादी रचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रफ्तार ने आज यानी 31 जनवरी को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री मनराज जवंदा से शादी की। अब आखिरकार रफ्तार और मनराज की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

तस्वीर

प्रशंसक दे रहे शुभकामनाएं

सामने आई तस्वीरें में रफ्तार और मनराज अपने प्रियजनों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूजे को प्यार से देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक दक्षिण भारतीय समारोह में सात फेरे लिए। रफ्तार और मनराज की जोड़ी खूबसूरत लग रही है। उनकी मुस्कुराहट और अंदाज देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पाएगा। बता दें कि रफ्तार ने 2016 में कोमल से शादी की थी। हालांकि, 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शादी की पहली तस्वीर