Loading...
राधिका आप्टे को तेलुगु फिल्म 'लेजेंड' की हर चीज से है नफरत, अभिनेत्री ने किया खुलासा
लेजेंड पर बोलीं राधिका आप्टे

राधिका आप्टे को तेलुगु फिल्म 'लेजेंड' की हर चीज से है नफरत, अभिनेत्री ने किया खुलासा

लेखन सयाली
Nov 03, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कई दफा इस बात का जिक्र किया कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करते हुए उन्हें सेट पर कई बार पितृसत्ता का सामना करना पड़ा था। इसी बीच उन्होंने एक नए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें 2012 की उनकी तेलुगु फिल्म 'लेजेंड' की हर चीज से नफरत है। इस फिल्म में अभिनेत्री ने तेलुगु अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण के साथ काम किया था।

राधिका

'लेजेंड' के किरदार को मानती हैं सबसे चुनौतीपूर्ण

जूम पर 'अक्का' का प्रचार करते समय राधिका से उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार के बारे में पूछा गया।

इस पर उन्होंने कहा, "मैंने एक तेलुगु फिल्म की थी, जिसमें मुझे अपने मामा से शादी करनी पड़ी थी। वह मेरे लिए सबसे मुश्किल रोल था। मुझे उस फिल्म की हर बात से नफरत है।"

इस पर उनकी सेह-कलाकार कीर्ति सुरेश ने हंसते हुए कहा, "तमिल और तेलुगु संस्कृति में मामा से शादी करने की परंपरा है।"

बयान

अपने से काफी बड़े अभिनेता के साथ करना पड़ा रोमांस

राधिका ने किरदार के बारे में आगे कहा, "एक बात ये भी थी कि मुझे काफी उम्रदराज अभिनेता के साथ रोमांस करना पड़ा। वहां का माहौल और जगह काफी पुरुष-प्रधान है। मेरे लिए, ये सबसे मुश्किल काम था। कहानी के बीच में ही मेरी मौत हो जाती है। उन्हें मुझे अपने कंधे के ऊपर फेंकना था और फिर एक्शन करना था। मैं सोच रही थी कि आखिर मेरी मौत कब होगी?"

ADVERTISEMENT

जानकारी

राधिका से नाराज हुए प्रशंसक

राधिका ने सीधे तौर पर फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातें 'लेजेंड' की ओर इशारा करती हैं। जब फिल्म रिलीज हुई उस वक्त बालकृष्ण 54, जबकि राधिका 29 वर्ष की थीं। अब बालकृष्ण के प्रशंसकों ने राधिका के बयान पर नाराजगी जताई है।

ADVERTISEMENT