Page Loader
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री राधिका आप्टे 
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री राधिका आप्टे (तस्वीर: इंस्टा/@radhikaofficial)

फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का हिस्सा बन सकती हैं अभिनेत्री राधिका आप्टे 

Jun 07, 2023
03:46 pm

क्या है खबर?

कैटरीना कैफ मौजूदा वक्त में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'मेरी क्रिसमस' का निर्देशन श्रीराम राघवन द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी और संजय राउतरे कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। पीपिंगमून के मुताबिक, अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मेरी क्रिसमस

नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे कैटरीना और विजय 

'मेरी क्रिसमस' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई एक अनचाही घटना पर आधारित है, जिससे विजय और कैटरीना के किरदार की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में कैटरीना और विजय दोनों ही नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। 'मेरी क्रिसमस' की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, निर्माताओं ने कुछ समय पहले फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पहला पोस्टर