LOADING...
आर माधवन को 'धुरंधर' के सेट पर क्यों मिला था 'रेनमैन' नाम? BTS वीडियो में बताया
आर माधवन ने 'धुरंधर' का BTS वीडियो साझा किया

आर माधवन को 'धुरंधर' के सेट पर क्यों मिला था 'रेनमैन' नाम? BTS वीडियो में बताया

Feb 02, 2026
03:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का BTS वीडियो दिखाकर फिर से लोगों की यादों को जिंदा कर दिया है। जाहिर है कि उन्होंने IB निदेशक अजय सान्याल का किरदार निभाया था। फिल्म की शुरुआत ही उनके दृश्य के साथ हुई थी जिसमें उन्हें लद्दाख की खूबसूरत वादियों के बीच देखा गया था। उस दृश्य को दिखाकर अभिनेता ने बताया कि कैसे उनकी मौजूदगी ने खिली धूप के बीच बारिश ला दी जिससे उन्हें 'रेनमैन' नाम मिल गया।

वीडियो

माधवन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया BTS वीडियो

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर' के सेट का BTS वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, "ओह, खूबसूरत लेह और लद्दाख। आज धूप खिली रहने वाली थी, लेकिन किस्मत का खेल देखिए, मैं जहां भी जाता हूं, बारिश अपने साथ ले आता हूं।" वह आगे कहते सुने गए, "हम इस दृश्य की शूटिंग बिना धूप और बारिश में कर रहे हैं। उम्मीद है, यह फिल्म के लिए शुभ संकेत साबित होगा। कितनी खूबसूरत जगह है!"

नाम

फिल्म के सेट पर मिला था 'रेनमैन' नाम

माधवन वीडियो के साथ लिखते हैं, 'जब मैं सेट पर आता था, बारिश हो रही होती थी। लेकिन यह धुंधला आसमान और नजारा पहले शॉट में हमारे लिए सही साबित हुआ...कई बार जो मिलता है, उसी के साथ आगे बढ़ना अच्छा होता है।' उन्होंने बताया कि सेट पर लोग उन्हें 'रेनमैन' नाम से बुलाते थे। बता दें, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज के 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। 19 मार्च को इसका सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement