'धुरंधर 2': आर माधवन ने सिख समुदाय से मांगी माफी, कहा- ठेस पहुंचाना नहीं चाहता था
क्या है खबर?
फिल्म 'धुरंधर 2' को एक तरफ दर्शकों और फिल्मी सितारों से खूब तारीफ मिल रही है। दूसरी ओर, फिल्म के उस दृश्य को लेकर काफी बवाल भी मचा जिसमें आर माधवन को कथित तौर पर सिगरेट पीते और पवित्र गुरबानी का पाठ करते हुए दिखाया गया था। इस दृश्य पर सिख समुदाय की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। अब माधवन ने कथित विवादित दृश्य पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए सिख समुदाय से माफी मांगी है।
दावा
दृश्य की शूटिंग से पहले सिगरेट बुझाने का किया दावा
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि उन्होंने पाठ करने से पहले सिगरेट बुझा दी थी। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि मैंने सिगरेट बुझाई थी। उस दृश्य में मेरे मुंह से धुआं नहीं निकल रहा है। उस दृश्य में सिगरेट है ही नहीं। हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। हम सिख समुदाय के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। यकीन मानिए, हमारा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#RMadhavan Thanking the Audience for the Massive Love for #Dhurandhar2 ❤️
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) March 24, 2026
Also Addressed the Controversial Smoking Scene Related to Guru Gobind Singh and the Sikh Community 🙏
Another Peak Detailing by #AdityaDhar 🔥👏 pic.twitter.com/2fBnRF59hU
आरोप
सिख समुदाय ने लगाया था ये आरोप
हाल ही में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह खेर ने 'धुरंधर 2' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए फिल्म पर सिख धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि माधवन द्वारा फिल्म में सिगरेट पीते हुए और गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा रचित पवित्र गुरबानी का पाठ करना स्वीकार नहीं है। उन्होंने माधवन, रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर से माफी की मांग की थी।