LOADING...
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
'धुरंधर 2' का जबरदस्त प्रदर्शन जारी

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Mar 24, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि रिलीज से पहले ही फिल्म निर्माताओं के लिए नोट छापने की मशीन बन चुकी थी। अब रिलीज के बाद इसका शानदार कलेक्शन हर दिन निर्माताओं को और मालामाल कर रहा है। 5 दिनों के अंदर रणवीर अभिनीत इस फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में जगह पक्की कर ली है जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

कमाई

'धुरंधर 2' का 5वें दिन का कारोबार 

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 5वें दिन, यानी सोमवार को 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसने तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ कमाए थे। कारोबारी दिनों में लौटकर कमाई पिछले आकंड़ों के मुकाबले आधी हुई है। इस तरह 5 दिनों में 'धुरंधर 2' ने कुल 519.12 करोड़ का शानदार काराेबार किया है, जबकि दुनियाभर में इसने 829.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

फिल्म

'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 5वें दिन तगड़ा झटका लगा है। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन 34.75 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 9.05 करोड़ और चौथे दिन 7.50 करोड़ कमाए थे। हालांकि, 5वें दिन आकर कमाई में भारी गिरावट आई है। इसने सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 62.26 करोड़ हो सकी है। फिल्म में राशि खन्ना और श्रीलीला भी हैं।

Advertisement