आर माधवन और मीरा जैस्मीन की ब्लॉकबस्टर 'रन' सिनेमाघरों में फिर दौड़ेगी, 24 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी
आर माधवन और मीरा जैस्मीन की साल 2002 की सुपरहिट तमिल फिल्म 'रन' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्देशक एन लिंगुसामी और निर्माता ए एम रत्नम की इस कालजयी फिल्म की री-रिलीज का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के पुराने फैंस तो बेहद उत्साहित हैं ही, साथ ही आज की पीढ़ी के नए दर्शकों को भी इस बेहतरीन फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
क्यों आज भी इतनी खास है 'रन'?
फिल्म में मुख्य जोड़ी के साथ विवेक और अतुल कुलकर्णी की एक्टिंग, विद्यासागर का सुपरहिट म्यूजिक और जीवा की शानदार सिनेमैटोग्राफी ने बड़ा योगदान दिया था। लोकप्रियता के कारण ही बाद में इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना। हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित माधवन भले ही आज अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन फिल्म 'रन' में उनके निभाए 'शिव' के किरदार को दर्शक आज भी बेहद पसंद करते हैं, जिसने तमाम विरोधों के बावजूद अपने प्यार 'प्रिया' का साथ नहीं छोड़ा था।