LOADING...
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर हमले की साजिश? 3 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
गायक गुलाब सिद्धू पर बड़े हमले की साजिश नाकाम

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर हमले की साजिश? 3 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Jan 12, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

जाने-माने पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो गायक के खिलाफ हमले की साजिश की योजना बना रहे थे। आरोपियों में कोटदूना गांव का सरपंच भी शामिल है। सभी के पास से गैर-कानूनी हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल और स्विफ्ट कार सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गायक पर मंडराने वाला खतरा टल गया है।

कार्रवाई

जबरन वसूल करने वाले गैंग पर पुलिस की कार्रवाई

SSP बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ एक गैंग चलाता है। यह गैंग बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी को धमकाकर जबरन रिश्वत वसूलने का काम करता है। पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी मोगा-बरनाला बाईपास चौक के पास पंजाबी गायक गुलाब पर हमले की साजिश रच रहे थे। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बलजिंदर, बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

वजह

इस वजह से गायक पर हमला करना चाहते थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बलजिंदर, गायक गुलाब द्वारा सरपंचों के नाम पर बनाए गए एक गाने से नाराज था। उसने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो साझा करते हुए गायक को धमकी भी दी थी। तीनों इस हमले के जरिए अपनी पहचान बनाना चाहते थे जिससे अन्य बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी को डराकर उनसे रिश्वत वसूली जा सके। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आधिकारिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement