LOADING...
सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज से पहले बढ़ी मुश्किलें, रोक लगाने के लिए उठी मांग
'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर बैन की मांग

सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज से पहले बढ़ी मुश्किलें, रोक लगाने के लिए उठी मांग

Apr 23, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

ZEE5 की डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर 19 अप्रैल को जारी हुआ था। इसकी कहानी कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की असल जिंदगी और उत्थान पर आधारित बताई जा रही है। 27 अप्रैल को रिलीज होने से पहले सीरीज पर रोक लगाने की उठी है। यह मांग पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की ओर से उठाई गई है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर की है।

आरोप

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने याचिका में लगाए ये आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया कि सीरीज बिश्नोई की जिंदगी को गलत तरीके से चित्रित करती है। इसमें कहा गया है कि बिश्नोई अवैध गतिविधियों में शामिल है और उसका गलत चित्रण युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। याचिका में OTT कंटेंट के लिए पूर्व-प्रमाणन की कमी पर जोर दिया गया है और सख्त नियामक दिशानिर्देशों की मांग उठाई गई है। इससे पहले, ZEE5 के शिकायत अधिकारी को पत्र लिखकर सीरीज की रिलीज रोकने की मांग की गई थी।

सीरीज

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के बारे में जानिए

राघव धर द्वारा निर्देशित और राघव खन्ना द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का शीर्षक ऑस्कर विजेता क्लासिक 'लॉरेंस ऑफ अरेबिया' पर आधारित है। ट्रेलर के मुताबिक, यह कहानी बिश्नोई के छात्र राजनीति से एक कुख्यात अपराधी बनने तक के सफर को दिखाती है। बिश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर है जिसने 90 के दशक के काले हिरण के शिकार मामले में कथित भूमिका के लिए सलमान खान पर हमले की योजना बनाई थी। इसका प्रीमियर 27 अप्रैल को ZEE5 पर होगा।

Advertisement