ZEE5 की नई सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर जारी, इस दिन होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ऐलान करते हुए ट्रेलर जारी किया है। इसकी कहानी कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी और उत्थान पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री के निर्देशन की कमान राघव धर ने संभाली है, जिन्हें नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'मुंबई माफिया: पुलिस वर्सेज अंडरवर्ल्ड' (2023) के लिए जाना जाता है। राघव खन्ना बतौर निर्माता इसके साथ जुड़े हैं। कहानी के जरिए सत्ता और प्रभाव की गतिशीलता का विश्लेषण किया गया है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर
ट्रेलर 2 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें पंजाब के अपराध जगत और बिश्नोई के छात्र राजनीति से एक कुख्यात अपराधी बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया, 'कुछ बीते अखबारों की सुर्खियाें में नाम बन जाते हैं, और खाली घरों में उनकी मां राह देखती रह जाती हैं। हर सफर को घर का रास्ता नहीं मिलता।' सीरीज का प्रीमियर 27 अप्रैल को ZEE5 पर किया जाएगा, जिसका लुत्फ सब्सक्राइबर यूजर उठा सकेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर
Kuch bete Akhbaaron ki surkhiyon mein naam ban jaate hain,
— ZEE5Official (@ZEE5India) April 19, 2026
Aur khaali gharon mein unki maaein raah dekhti reh jaati hain
Not every journey finds its way home.#LawrenceofPunjab, premiers 27th April on #ZEE5. pic.twitter.com/zgSUQCEp8Q