Page Loader
पुनीत राजकुमार की पहली फिल्म 'अप्पू' फिर बड़े पर्दे पर आएगी, जानिए रिलीज तारीख 
'अप्पू' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@Ashwini_PRK)

पुनीत राजकुमार की पहली फिल्म 'अप्पू' फिर बड़े पर्दे पर आएगी, जानिए रिलीज तारीख 

Feb 26, 2025
02:39 pm

क्या है खबर?

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पहली फिल्म 'अप्पू' कन्नड़ सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 26 अप्रैल, 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट भी छापे। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। अब तकरीबन 23 साल बाद 'अप्पू' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पुनीत की 50वीं जयंती के मौके पर फिर से दर्शकों के बीच आने वाली है।

अप्पू

14 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

'अप्पू' को 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दिवंगत अभिनेता का जन्मदिन 17 मार्च को है। पुनीत की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने खुद यह जानकारी प्रशंसकों को दी है। 'अप्पू' में पुनीत के साथ रक्षिता, अविनाश और हेमाश्री जैसे कलाकार नजर आए थे। बता दें पुनीत का निधन 29 अक्टूबर, 2021 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। वह एक गायक भी थे और उनके डांस की भी प्रशंसा की जाती थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट