प्राइम वीडियो पर 'राख' का असली धमाका, निर्माता बोले- यह है असली थ्रिलर
प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' किसी फिल्म का रीमेक या रूपांतरण नहीं है, बल्कि यह एक बिल्कुल नई और असली भारतीय कहानी है।
निर्माता दीपक धर ने कोमल नाहटा के पॉडकास्ट पर बताया कि इस कहानी को लेखकों ने ही तैयार किया था और फिर इसे 'राख' का रूप दिया गया।
दीपक ने कहा, 'यह वाकई एक कसी हुई थ्रिलर है और हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।' पूरी टीम में इस शो को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
जानिए कहां देख सकते हैं 'राख'
'बिग बॉस' और 'मास्टरशेफ इंडिया' जैसे बड़े रियलिटी शोज के लिए जानी जाने वाली बनिजय इंडिया अब 'राख' के साथ मौलिक पटकथा आधारित सामग्री पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
'द नाइट मैनेजर' जैसे अंतरराष्ट्रीय शोज को भारतीय दर्शकों के लिए रूपांतरित करने के बाद, कंपनी अब नई और मौलिक भारतीय कहानियों को बढ़ावा दे रही है।
अगर आप क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो 'राख' अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।