LOADING...
'रामायण': रकुल प्रीत सिंह नहीं, शूर्पणखा की भूमिका के लिए ये अभिनेत्री थीं पहली पसंद
शूर्पणखा की भूमिका के लिए ये अभिनेत्री थीं पहली पंसद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rakulpreet)

'रामायण': रकुल प्रीत सिंह नहीं, शूर्पणखा की भूमिका के लिए ये अभिनेत्री थीं पहली पसंद

Jun 12, 2025
03:05 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। शूर्पणखा की भूमिका रकुल प्रीत सिंह निभाने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रकुल इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं।

पहली पसंद

प्रियंका ने क्यों ठुकराया प्रस्ताव?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शूर्पणखा की भूमिका के लिए निर्माताओं की पहली पसंद कोई और नहीं, बल्कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थी। रकुल से पहले निर्माताओं ने प्रियंका से ही संपर्क किया था, लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। दरअसल, प्रियंका इस वक्त अपनी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में व्यस्त हैं। बाद में यह फिल्म रकुल की झोली में गिरी और शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए रकुल बहुत उत्साहित हैं।

रामायण

यश बनेंगे रावण

'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। सुपरस्टार यश इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म में वह रावण की भूमिका भी निभा रहे हैं। लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है, वहीं विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति को चुना गया है। फिल्म में सनी देओल हनुमान बनेंगे।