Page Loader
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया जलता हुआ लॉस एंजिल्स, नोरा फतेही ने भी साझा किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई जलते हुए लॉस एंजिल्स की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया जलता हुआ लॉस एंजिल्स, नोरा फतेही ने भी साझा किया वीडियो

Jan 09, 2025
03:26 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के कैलिफॉर्निया के शहर लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग तेजी से फैल रही है। यह आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है। इस आग की चपेट में आने से तमाम घर जल गए हैं। इस घटना ने पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। अब इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस आग का भयानक वीडियो भी साझा किया है।

नोट

नोरा फतेही ने भी साझा किया वीडियो

प्रियंका ने इस त्रासदी में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. उम्मीद है कि हम सभी आज रात सुरक्षित रहेंगे।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है। उधर, जानी-मानी डांसर नोरा फतेही ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साझा कर भीषण आग से जलते हुए लॉस एंजिल्स का भयानका हाल बताया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

नोरा

मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा- नोरा

नोरा ने कहा, "मैं लॉस एंजिल्स में हूं और जंगल में लगी आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह पागलपन है। हमें 5 मिनट पहले ही निकासी का आदेश मिला है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं इस इलाके से निकल रही हूं। मैं हवाई अड्डे जाउंगी और वहीं रहूंगी, क्योंकि मेरी फ्लाइट है। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया है।" वीडियो में नोरा काफी डरी हुई दिख रही हैं।