LOADING...
मेट गाला 2025 में चमकीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास के साथ पहुंचीं; देखें तस्वीरें
मेट गाला 2025 में चमकीं प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: एक्स/@ChicksInTheOff)

मेट गाला 2025 में चमकीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास के साथ पहुंचीं; देखें तस्वीरें

May 06, 2025
06:45 am

क्या है खबर?

मेट गाला फैशन की दुनिया के सबसे मशहूर कार्यक्रमों में से एक है। बीते 5 मई को इसका भव्य आगाज न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया गया, वहीं भारत में इसका लाइव प्रसारण 6 मई को सुबह 3:30 बजे हुआ। शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में जलवा बिखेरती नजर आईं। आखिरकार अब मेट गाला से प्रियंका का लुक भी सामने आ गया है।

लुक

निक जोनास दिखे साथ 

सामने आईं तस्वीरें में प्रियंका पोल्का डॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रियंका पहली बार साल 2017 में मेट गाला का हिस्सा बनी थीं। उसके बाद से 'देसी गर्ल' कई बार इस फैशन शो में शिरकत कर चुकी हैं। मेट गाला में प्रियंका इससे पहले 4 बार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें 

ट्विटर पोस्ट

देखें वीडियो