Page Loader
एमी पुरस्कार जीतने पर वीर दास को प्रियंका चोपड़ा से मिला खास तोहफा, दिखाई झलक
वीर दास को प्रियंका चोपड़ा से मिला खास तोहफा

एमी पुरस्कार जीतने पर वीर दास को प्रियंका चोपड़ा से मिला खास तोहफा, दिखाई झलक

Nov 30, 2023
01:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023 में खिताब जीतने के बाद से ही चर्चा में हैं। उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स शो 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का एमी पुरस्कार जीतकर भारत का मान बढ़ाया। वीर के लिए यह पुरस्कार उनके शानदार करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस सफलता के लिए अब वीर को प्रियंका चोपड़ा से एक खास तोहाफ मिला है, जिसकी झलक कॉमेडियन ने साझा की है।

नोट

तुम कमाल को प्रियंका- वीर 

वीर ने 30 नवंबर (गुरुवार) को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा भेजे गए फुलों के गुलदस्ते की एक तस्वीर साझा की है। प्रियंका ने वीर के लिए एक नोट भी लिखा है। कॉमेडियन ने प्रियंका का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'फूलों के लिए धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा। हर उस दरवाजे के लिए भी शुक्रिया, जो आपने बाकी लोगों के लिए खोला है। तुम कमाल हो।' बता दें, 'वीर दास: लैंडिंग' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

वीर दास को प्रियंका चोपड़ा से मिला खास तोहफा