NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी
    मनोरंजन

    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी

    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 09, 2021, 06:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान स्थापित की है। वह अपने अभिनय से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हाल में प्रियंका ने पति निक जोन्स के साथ ऑस्कर के नामांकण की घोषणा की है। जानकारी सामने आ रही है कि प्रियंका को BAFTA पुरस्कार 2021 (ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स) को प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है। पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 और 11 अप्रैल को रॉयल अल्बर्ट हॉल में होगा।

    BAFTA अवॉर्ड्स प्रस्तुत करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं- प्रियंका

    अभिनेत्री प्रियंका आगामी 74वां BAFTA पुरस्कार को बहुत जल्द प्रस्तुत करती दिखेंगी। प्रियंका अभी लंदन में मौजूद हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में BAFTA के आधिकारिक पेज का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें BAFTA पुरस्कार 2021 के प्रस्तुतकर्ताओं के नाम शामिल हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'आने वाले रविवार को आगामी BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करने को लेकर मैं बुहत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं।'

    एक वर्चुअल ऑडियंस के बीच होगी पुरस्कारों की घोषणा

    एक वर्चुअल ऑडियंस के बीच इस बार इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका के साथ इसके अन्य प्रस्तुतकर्ता वर्चुअली कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इस बार 'EE राइजिंग स्टार अवॉर्ड' सहित कई कैटेगरी में कुल 17 पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। प्रियंका EE BAFTA अवॉर्ड को प्रस्तुत करती दिखेंगी। यह पुरस्कार उभरते हुए नए कलाकारों को दिया जाता है। पहले इस पुरस्कार का नाम 'ऑरेंज राइजिंग स्टार अवॉर्ड' था।

    प्रियंका के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल हैं ये हस्तियां

    प्रियंका के अलावा इस पुरस्कार के प्रस्तुतकर्ताओं मे कई दिग्गज हस्तियों का नाम शामिल है। फोबे डायनेवर, चिवेल इजीफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, Gugu Mbatha-Raw, जेम्स मैकेवोए, डेविड ओयेलोवो और पेड्रो पास्कल जैसे दिग्गज सेलिब्रिटी इस बार इस पुरस्कार समारोह को प्रस्तुत करते दिखेंगे। BAFTA ने प्रस्तुतकर्ताओं की घोषणा के साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी पुरस्कार समारोह के प्रति उत्सुकता व्यक्त की है।

    यहां देखिए BAFTA का आधिकारिक ट्विटर पोस्ट

    We're thrilled to announce that the presenters at the #EEBAFTAs will include @twhiddleston, @priyankachopra, @HackedOffHugh, @gugumbatharaw and so many more! Tune in to see them all THIS SUNDAY at 7PM on @BBCOne 😍

    — BAFTA (@BAFTA) April 8, 2021

    प्रियंका की 'द व्हाइट टाइगर' को दो कैटेगरी में मिले हैं नॉमिनेशंस

    प्रियंका आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में दिखी थीं। दिलचस्प है कि इस साल के BAFTA पुरस्कारों के नामांकण में इस फिल्म को दो कैटेगरी में जगह मिली है। इस फिल्म के लिए प्रियंका के को-स्टार आदर्श गौरव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया है। इसके अलावा 'बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले' की कैटेगरी में लेखक व निर्देशक रमीन बेहरानी को नामित किया गया है। फिल्म इस साल 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

    'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। 'मैट्रिक्स' का पहला पार्ट 1999 में रिलीज हुआ था। फिल्म के चौथे पार्ट में प्रियंका धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी। 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडेन हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    मिनी बस के आकार का क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरा, टल गया संकट अंतरिक्ष

    लंदन

    ललित मोदी ने रुचिर मोदी को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में ललित मोदी
    वोडाफोन भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी, सैकड़ों लोग होंगे प्रभावित वोडाफोन-आइडिया
    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन ललित मोदी
    लंदन के एयरपोर्ट पर यूरेनियम मिलने का मामला, पाकिस्तान ने किया कराची से संबंध का खंडन पाकिस्तान समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन

    सोशल मीडिया

    गणतंत्र दिवस 2023: अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजे देशभक्ति से भरी ये शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस
    ओला S1 प्रो का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, स्कूटर सवार महिला ICU में भर्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर
    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट कंगना रनौत
    वायरल वीडियो: मेट्रो के अंदर पहुंची 'भूल भुलैया' की "मंजुलिका", यात्रियों का हुआ बुरा हाल वायरल वीडियो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023